शंकर महादेवन के स्वास्थ्य में सुधार

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगीतकार शंकर महादेवन ने शुभचिंतकों को उनका समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। हाल ही में उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या से गुजरना पड़ा था।

शंकर महादेवन को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें छाती में दर्द की शिकायत होने के बाद 6 दिसंबर को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर अपनी स्वास्थ्य स्थिति साझा करते हुए लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों और शुभचिंतकों जब मैं स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित था, उस समय मिले प्यार और प्रार्थनाओं का आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

उन्होंने लिखा, “भगवान के आशीर्वाद, आपकी सकारात्मक ऊर्जा और डॉक्टरों का उत्कृष्ट काम, सभी प्रक्रियाएं सफल रहीं और मैं ठीक हो गया।”

गायक बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय का एक हिस्सा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493