नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को कई बार बाधित हुई, जिस पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस अदालती मामले को राजनीतिक रंग दे रही है और संसद की कार्यवाही बाधित कर पाप कर रही है।
नकवी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस एक अदालती मामले पर राजनीति कर रही है और संसद की कार्यवाही बाधित कर आम नागरिकों की उम्मीदों को ‘अगवा’ करने का पाप कर रही है।”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली की एक निचली अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी सोनिया और राहुल की निचली अदालत के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया है।
नकवी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 10 वर्षो के शासन के दौरान सभी संवैधानिक संस्थानों और सरकारी एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ किया।
उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब एक अदालती मामले पर राजनीति कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath