वृषिण पटेल बने हम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के वरिष्ठ नेता वृषिण पटेल को पार्टी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बुधवार को बताया कि हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने पटेल को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

शकुनी चौधरी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी ने पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपी है।

पटेल नीतीश सरकार में कई मंत्रालय का काम संभाल चुके हैं। जनता दल (युनाइटेड) से खराब रिश्ते होने के बाद पटेल हम पार्टी में शामिल हो गए थे। वैशाली विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व करने वाले पटेल हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हम के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493