नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किताब ‘कन्वीनियंट एक्शन-कंट्यूनिटी फॉर चेंज’ का विमोचन पेरिस में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन के दौरान किया गया, जो जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने की कोशिश पर प्रकाश डालती है।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया, “पेरिस में सीओपी-21 शिखर सम्मेलन में मेरी किताब ‘कन्वीनियंट एक्शन-कंट्यूनिटी फॉर चेंज’ का विमोचन हुआ।”
मोदी ने आगे लिखा, “मेरी किताब जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने के भारत के प्रयासों और जलवायु न्याय के महत्व पर रोशनी डालती है।”
पुस्तक विमोचन के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और दुनिया के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath