हीदी को अंग प्रदर्शन से कभी परेशानी नहीं हुई

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरमॉडल हीदी क्लम का कहना है कि वह अंग प्रदर्शन को लेकर हमेशा से ही बहुत सहज रही हैं, क्योंकि वह अपनी काया को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबकि, “मुझे अंग प्रदर्शन में कभी कोई समस्या नहीं हुई।”

उन्होंने कहा कि सुपरमॉडल बनने की राह आसान नहीं होती क्योंकि जब वह अमेरिका में मॉडल बनने के लिए संघर्ष कर रही थी तो उन्हें लगातार ‘ना’ सुनना पड़ा।

हीदी ने कहा, “मैं 1990 के दशक में जर्मनी से अमेरिका आई। मैंने काफी संघर्ष किया लेकिन मैं कभी निराश नहीं हुई। मेरा मानना था कि उन्हें मेरी जरूरत होगी, तो वे मुझे रखेंगे और अगर नहीं होगी, तो नहीं रखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493