बाढ़ प्रभावितों को कम दर पर आवास ऋण की पेशकश

चेन्नई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुंदरम बीएनपी पारिबा होम फायनेंस ने गुरुवार को तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावितों को कम दर पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक का आवास ऋण देने की योजना की घोषणा की।

बैंक ने यहां एक बयान में कहा कि वह बाढ़ प्रभावितों को अपना घर बनाने, घर की मरम्मत करवाने, जीर्णोद्धार करवाने और उसका विकास करवाने के लिए 8.5 फीसदी सालाना की स्थायी दर से 10 लाख रुपये तक ऋण देगा।

अभी आवास ऋण पर सामान्य दर 9.7 फीसदी है।

तमिलनाडु के कई जिलों में गत एक महीने में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 347 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति बर्बाद हुई है।

इस योजना के तहत 30 जून, 2016 तक ही ऋण दिए जाएंगे। ऋण वापस करने की अवधि तीन से सात साल होगी।

बयान में प्रबंध निदेशक श्रीनिवास आचार्य ने कहा, “हमें नेशनल हाउसिंग बैंक से कम दर पर रीफायनेंस की सुविधा मिली है, जिन्होंने ऐसे समय में यह सुविधा दी है, जब ऋण की अत्यधिक जरूरत है।”

इस सप्ताह के शुरू में कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए नवंबर और दिसंबर 2015 महीने की किस्त में हुई देरी पर लगे जुर्माने को माफ करने की घोषणा की थी, जिन्होंने अक्टूबर 2015 तक की किस्त जमा कर दी थी।

कंपनी में सुंदरम फायनेंस की 50.1 फीसदी और बीएनपी पारिबा की 49.9 फीसदी हिस्सेदारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493