राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करेंगे त्रिपुरा के परिणाम : माणिक

अगरतला, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को हुए त्रिपुरा निकाय चुनाव के परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा।

अगरतला, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को हुए त्रिपुरा निकाय चुनाव के परिणामों का असर राष्ट्रीय राजनीति पर पड़ेगा।

माणिक सरकार ने संवाददाताओं से कहा, “लोग असहिष्णुता के मुद्दे पर जवाब देंगे। देश में असहिष्णुता का माहौल राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सत्ता में आने के बाद बना है।”

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में लोकतंत्र जीवंत और पारदर्शी है। त्रिपुरा के लोग असहिष्णुता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अगरतला के 49 नगर निगमों, 13 नगर परिषदों और पांच नगर पंचायतों में मतदान हुआ। कुल 537,968 मतदाताओं में से 87 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493