छग : 10 किलो का टिफिन बम बरामद

दंतेवाड़ा के एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि थाना कटेकल्याण से पुलिस की संयुक्त टीम सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गई थी। इसी दौरान गाटम गांव के निकट पक्के मार्ग के किनारे काला-लाल रंग का बिजली तार दिखाई देने पर बारीकी से चेकिंग की गई, जिसमें 10 किलो का एक टिफिन प्रेशर बम, डेटोनेटर एवं बिजली का तार बरामद किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आईडी बम को क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं पुलिस कर्मचारियों को बड़ी क्षति पहुंचाने व निर्माण कार्य बाधित करने की नीयत से लगाया गया था, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी एवं सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए पुलिस कर्मचारियों व सुरक्षा कमर्चारियों को भारी नुकसान से बचा लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493