राष्ट्रपति ने केन्या के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को केन्या के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति ने केन्या के राष्ट्रपति उहुरू मुइगै केन्याता को भेजे अपने संदेश में कहा, “केन्या गणराज्य के लोगों और आपको स्वतंत्रता दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

उन्होंने कहा है, “भारत और केन्या के बीच सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए एक बहु-क्षेत्रीय साझेदारी विकसित हुई है। इसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग शामिल है।”

मुखर्जी ने कहा कि उन्हें दोनों देशों के बीच सहयोग पर पूरा भरोसा था, जो आने वाले वर्षो में पारस्परिक लाभ के लिए मजबूत होगा।

पूर्वी अफ्रीका का यह देश (केन्या) 12 दिसंबर को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493