ेसीबीएफ अध्यक्ष पद के लिए लड़ सकते हैं रोनाल्डो

साओ पाउलो, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज ब्राजील स्ट्राइकर रोनाल्डो ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने देश के फुटबाल संघ-सीबीएफ के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील संघ (सीबीएफ) अध्यक्ष मार्को पोलो डेल नीरो पिछले सप्ताह छुट्टियों पर चले गए थे।

मार्को के स्थान पर जोसे मारिया मारिन को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया।

साओ पाउलो में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में रोनाल्डो ने मार्को पर आरोप लगाते हुए सीबीएफ उपाध्यक्ष मारिन की जगह अपने विश्वासपात्र एंटोनियो नुन्स का नाम देकर ‘भ्रष्ट प्रणाली’ को जारी रखने का आरोप लगाया।

रोनाल्डो ने कहा, “मैं भी उम्मीदवार हो सकता हूं। हमें बाहरी लोगों के प्रवेश को निषेध करके इस भ्रष्ट प्रणाली को नष्ट करना होगा।”

रोनाल्डो ने कहा कि उन्हें 2014 विश्व कप का एम्बेसेडर बनकर कोई दुख नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493