डीएचएफएल दिल्ली में किफायती हाउसिंग सेगमेंट को लेकर आशावान

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। विभिन्न प्रकारों के आवासीय ऋण उत्पाद पेश करने वाली कंपनी दीवान हाउसिंग फायनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर भारत में अगले तीन वर्षो तक उसके कुल ऋण वितरण में विकास होने की संभावना है। खासतौर से दिल्ली में अच्छा विकास दर्ज करने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि ‘2022 तक सभी के लिए घर’ और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कारण आवासीय ऋण में 25 फीसदी वृद्धि हो सकती है।

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि 2015-16 की पहली छमाही में साल-दर-साल आधार पर ऋण में 25 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई है और कुल ऋण में दिल्ली बाजार का योगदान 12 फीसदी है।

बयान के मुताबिक, कंपनी उत्तर भारत में अपने डिपॉजिट पोर्टफोलियो का भी विस्तार कर रही है, जो अभी 269 करोड़ रुपये है। कंपनी के 30 सितंबर 2015 तक 4,347 करोड़ रुपये के समग्र डिपॉजिट पोर्टफोलियो में इसका योगदान छह फीसदी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली का डिपॉजिट पोर्टफोलियो 621 करोड़ रुपये है, जिसका समग्र डिपॉजिट पोर्टफोलियो में 14 फीसदी योगदान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493