‘स्पेशल 26’ के तेलुगू रीमेक पर स्पष्ट नहीं : रवि

चेन्नई, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि तेजा ने कहा है कि वह हिंदी फिल्म ‘स्पेशल 26’ के तेलुगू रीमेक की स्थिति को लेकर बहुत स्पष्ट नहीं हैं, क्योंकि इस बारे में कोई प्रगति नहीं है। इससे पहले खबर थी कि वह तेलुगू रीमेक में काम करने वाले हैं।

रवि ने आईएएनएस से कहा, “मुझसे रीमेक के लिए संपर्क किया गया था और मुझे भी दिलचस्पी थी, हालांकि निर्माताओं की तरफ से फिल्म पर काम नहीं हो रहा है। इसलिए मैं फिल्म की शूटिंग के बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह एक अच्छी रीमेक होगी। इस तरह की फिल्में करना मुझे पसंद है।”

अभिनेता रवि तेजा (47) वर्तमान में दो तेलुगू फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493