राष्ट्रपति के जन्मदिन पर केजरीवाल की बधाई

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “आदरणीय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।”

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसंबर, 1935 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मिराती गांव में हुआ था। वह आज 80 साल के हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493