लंदन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीसेस्टर सिटी के अल्जेरियन फारवर्ड रियाद माहरेज ने कहा की पिछले 15 सप्ताहों से इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) सूची में अग्रणी रहने के बावजूद भी क्लब लीग नहीं जीत पाएगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, माहरेज पिछले सप्ताह स्वान्सी सिटी क्लब के खिलाफ खेलते हुए हैट्रिक मारी थी और 3-0 से जीत हासिल की थी।
माहरेज ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ईपीएल जीत सकते हैं और एक बार फिर उन्होंने लीग में 40 अंक हासिल करने की बात पर जोर दिया।
बीबीसी के अनुसार, 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम लीग जीत सकते हैं। हमें केवल 40 अंक चाहिए और उसके बाद हम देखेंगे।”
लीसेस्टर सिटी वर्तमान में लीग सूची में 32 अंकों के साथ शीर्ष पर है। क्लब सूची में आर्सेनल से दो अंक और मैनचेस्टर सिटी और युनाइटेड से पांच अंक आगे हैं।
dharmpath.com dharmpath