राजनाथ शनिवार को विजयवाड़ा जाएंगे

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, क्षेत्रीय परिषदें राज्य पुनर्गठन कानून, 1956 के तहत गठित की गई हैं। ये बुनियादी ढांचा क्षेत्र, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सामाजिक कल्याण, भाषाई अल्पसंख्यक मामले, सीमा विवाद जैसे मामलों पर परामर्श देती हैं और राज्यों से इन मामलों पर उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श करती हैं।

बयान के अनुसार, देश में पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्र के लिए पांच क्षेत्रीय परिषदें हैं। पहली अप्रैल, 2011 से क्षेत्रीय परिषदों के सचिवालय के कामकाज अंतर राज्य परिषद सचिवालय में स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि हरेक क्षेत्रीय परिषद की बैठक साल भर पर आयोजित करना जरूरी है, ताकि विकास के उन मुद्दों पर राज्य सरकारों के बीच मतभेद दूर किए जा सकें, जिनका संबंध क्षेत्रीय हितों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों से है। हालांकि पिछले कुछ अरसों के दौरान ज्यादातर क्षेत्रीय परिषदों की बैठकें अनियमित ही रही हैं।

वर्ष 2011 से ही क्षेत्रीय परिषदों का कामकाज देख रहे अंतर राज्य परिषद सचिवालय को निर्देश दिया गया कि 2015 के अंत तक वर्षो से लंबित पड़ी सभी क्षेत्रीय परिषदों की बैठकों की तैयारी पूरी कर लिया जाए।

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी कमेटी की 8वीं बैठक हैदराबाद में 19 नवंबर, 2014 को हो चुकी है। इसमें क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों और प्रस्तावों की जांच की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493