उप्र : ट्रक से लाखों की अवैध शराब बरामद (फोटो सहित)

यूं तो जनपद में पिछले माह से शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनपद पुलिस को काफी हद तक कामयाबी भी हासिल हुई है। इसी कड़ी में सर्विलांस प्रभारी जुगेंद्र सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव निजामपुर के जंगल में एक ट्रक संख्या एचआर 56 के 44,21 आ रहा है और उसमें चंडीगढ़ की अवैध शराब भरी हुई है।

उन्होंने इसी सटीक सूचना पर कोतवाल पदम सिंह को साथ लेकर निजामपुर के जंगल में पहुंच गए। वहां उन्होंने घेराबंदी कर गुजर रहे ट्रक को रोक लिया, लेकिन ट्रक चालक और शराब तस्कर मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

पुलिस कप्तान हिमांशु कुमार ने बताया कि ट्रक में 473 पेटी अंग्रेजी शराब और प्रीमियम व्हिस्की की 663 बोतलें बरामद हुई हैं। इन बोतलों पर चंडीगढ़ मार्क का लोगो लगा हुआ है।

बरामद अवैध शराब की कीमत 50 लाख रुपये की बताई जा रही है। शराब कहां से आई थी और कहां ले जाई जा रही थी, पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493