सोनल मानसिंह स्वच्छ भारत अभियान के लिए नृत्य करेंगी

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात नर्तकी और पद्म विभूषण से सम्मानित सोनल मानसिंह स्वच्छता से रहने की आदत अपनाने सहित स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नृत्य प्रस्तुत करेंगी।

शाम छह बजे से शुरू होने वाले एक घंटे के इस कार्यक्रम का विषय साफ-सफाई होगा।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, स्वच्छ भारत अभियान की दूत सोनल मानसिंह ने स्वेच्छा से नृत्य प्रदर्शन की पेशकश की है और इसमें शहरी विकास मंत्रालय उनको सहयोग दे रहा है।

यह कार्यक्रम विरासत स्थलों, स्मारकों और धार्मिक स्थानों पर चल रहे साफ-सफाई को बढ़ावा देने के अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर शहरी विकास राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने में अग्रणी कुछ संगठनों को सम्मानित भी करेंगे। इनमें मां अमृतानन्दमयी न्यास, आगा खान फाउंडेशन, वेल्लाकीनी चर्च एसोसिएशन (तमिलनाडु), आई-क्लीन (भोपाल), संत निरंकारी संघ (दिल्ली) और इंडिया राइजिंग शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493