उप्र : मध्य कमान अस्पताल जगा रहा स्वास्थ्य शिक्षा का अलख (फोटो सहित)

कमान अस्पताल के नर्सिग कॉलेज ने सामाजिक स्वास्थ्य की जिम्मेदारियों के तहत दरोगा खेड़ा गांव में ‘सुरक्षित जननी एवं शिषु का ध्यान, स्वस्थ जीवन की यही पहचान’ विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर मध्य कमान अस्पताल के सेनानायक मेजर जनरल ए.के. हुड्डा, मध्य कमान अस्पताल के उपसेनानायक ब्रिगेडियर विनोद राघव, मध्य कमान की ब्रिगेडियर एमएनएस ब्रिग्रेडियर काजल चक्रवर्ती, नर्सिग कॉलेज की प्रिंसिपल कर्नल लीना कुमारी तथा मध्य कमान अस्ताल के डीपीएम कर्नल पी. गांधीमथी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ एसपी पटेल तथा ग्रामीण स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र (सरोजनी नगर) के प्रभारी तथा दरोगा खेड़ा के ग्राम प्रधान आरके सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया।

दरोगा खेड़ा में चार सप्ताह- 16 नवंबर से 12 दिसंबर तक चल रहे इस कार्यक्रम में कमान अस्पताल के नर्सिग कॉलेज की 38 कैडेटों ने ग्रामीण स्वास्थ्य सामुदायिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं।

अपने प्रशिक्षण के एक हिस्सा के रूप में कैडेटों द्वारा स्कूल स्वास्थ्य एवं विभिन्न स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कुल 1440 लोगों और 40 महिलाओं के साथ सर्वे किया गया, जिसके आधार पर नर्सिग कैडेटों द्वारा विविध जन स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493