रियो डी जनेरियो, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब क्रूजीरो नीदरलैंड्स के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी क्लारेंस सीडोर्फ को अगले वर्ष तक अपने साथ बतौर मुख्य कोच जोड़ने की कोशिशों में लगा हुआ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्लब के निदेशक थियागो सूरो, क्लारेंस को कोच पद का प्रस्ताव देने के लिए इस समय यूरोप में ही हैं।
उन्होंने इस बात की पुष्टि तो की कि वह यूरोप में क्लब के कोच के लिए संभावित दावेदारों से मिलेंगे, लेकिन किसी का नाम लेने से उन्होंने इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा, “मैं किसी भी तरह की संभावना से इनकार नहीं कर रहा। हम अपना प्रस्ताव कई लोगों के सामने रखेंगे।”
सीडोर्फ के पास ब्राजीलियाई फुटबाल का अनुभव है। उन्होंने पिछले साल जनवरी में एसी मीलान के मुख्य कोच का पद संभाला था।
क्रूजीरो के वर्तमान कोच मैनो मेनेजीस कुछ ही दीनों में चीन के फुटबाल क्लब शानडोंग लुनेंग के कोच का पदभार संभालने वाले हैं।
dharmpath.com dharmpath