बिहार में बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या

खगड़िया, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कुछ अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मानसी के थाना प्रभारी राकेश कुमार रमण ने बताया, “ठाठा गांव निवासी गणेशी यादव (66) अपनी पत्नी पावो देवी के साथ अपने खेत के पास बने मकान में सोए हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।”

उन्होंने आगे बताया, “गोली चलने की आवाज के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।”

रमण ने बताया कि मृतक का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे भूमि विवाद एक कारण हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493