लॉस एंजेलिस, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका लाना डेल रे का कहना है कि वह हाल ही में रिलीज जेम्स बांड श्रृंखला की फिल्म ‘स्पेक्टर’ का थीम सांग गाने की इच्छुक थीं।
वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ ने ‘एनएमई’ पत्रिका को दिए लाना के साक्षात्कार के हवाले से बताया कि वह फिल्म के लिए गाना गाकर बहुत खुश होतीं, लेकिन अफसोस कि उन्हें कभी इस फिल्म के लिए गाने की पेशकश नहीं की गई।
लाना ने कहा, “यदि मुझसे इस फिल्म के लिए गाने को कहा जाता तो मैं जरूर गाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे बांड श्रृंखला की फिल्मों के सभी गाने पसंद हैं।”
लाना का कहना है कि उन्होंने अपनी एल्बम ‘हनीमून’ के लिए कुछ गाने तैयार किए हैं, जो जेम्स बांड की फिल्मों के हिसाब से एकदम सही है।
लाना ने कहा, “एल्बम ‘हनीमून’ में ’24’ और ‘स्वान सांग’ दो ऐसे गाने हैं, जो जेम्स बांड के लिहाज से एकदम सटीक हैं।”
dharmpath.com dharmpath