गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में पारा शून्य से 11 डिग्री नीचे पहुंचा

श्रीनगर, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का स्की रिजॉर्ट शनिवार को राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे मापा गया।

मौसम विभाग ने जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार से ही मौसम में सुधार का अनुमान जताया है।

गुलमर्ग में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में 0.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, “जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोट में 2.0 डिग्री, भदरवाह में 0.5 डिग्री और बन्निहाल में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से जम्मू एवं कश्मीर में सक्रिय ‘पश्चिमी विक्षोभ’ कमजोर हो गया है और अब शनिवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

भूमध्यसागर में अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान को ‘पश्चिमी विक्षोभ’ नाम दिया गया है, जिसके कारण भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बारिश होती है।

इन देशों में शीत ऋतु में बुआई के बाद वसंत ऋतु में काटी जाने वाली रबी की फसलें ‘पश्चिमी विक्षोभ’ से होने वाली बारिश पर काफी हद तक निर्भर करती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493