गद्दाफी का बेटा हनीबल लेबनान में मुक्त

त्रिपोली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीबिया के दिवंगत तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के बेटे हनीबल को लेबनान में बंधकों ने मुक्त कर दिया है। हनीबल को एक हथियारबंद समूह ने संक्षिप्त अवधि के लिए अगवा कर लिया था।

त्रिपोली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लीबिया के दिवंगत तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी के बेटे हनीबल को लेबनान में बंधकों ने मुक्त कर दिया है। हनीबल को एक हथियारबंद समूह ने संक्षिप्त अवधि के लिए अगवा कर लिया था।

बीबीसी की रपट के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को कहा है कि लेबनान टीवी पर दिखाए गए एक वीडियो में बंधक कारोबारी को, लेबनान के प्रमुख शिया मौलाना मूसा अल-सद्र के 1978 में लापता होने के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपील करते हुए देखा गया है।

गद्दाफी के इस 40 वर्षीय बेटे को 2012 में ओमान ने शरण दी थी। उसके पिता मुअम्मार गद्दाफी का 2011 में एक विद्रोह के तहत विद्रोहियों ने तख्ता पलट कर दिया था और उस दौरान हुए संघर्ष के दौरान गद्दाफी मारे भी गए थे।

अल-सद्र 20वीं सदी के एक अत्यंत प्रमुख मौलाना रहे हैं और वह 1978 में लीबिया दौरे के दौरान दो अन्य व्यक्तियों के साथ लापता हो गए थे।

मुअम्मार गद्दाफी ने मौलाना के लापता होने में अपनी किसी भूमिका से इंकार किया था, लेकिन कइयों को आशंका रही है कि इसकी साजिश मुअम्मार ने ही रची थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493