केरल : स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म के लिए 11 हिरासत में

तिरुवनंतपुरम, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल के पथनामथित्ता जिले में दो स्कूली छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से अधिकांश स्कूली छात्र हैं।

राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर घटना के लिए जिम्मेदार रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है।

चेन्निथला ने कहा, “हिरासत में लिए गए 11 लोगों में से अधिकांश 11वीं कक्षा के छात्र हैं।”

चेन्निथला ने कहा, “पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई घटना एक बेहद दुखद हादसे में तब्दील हो गई।”

बताया गया है कि 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाली दोनों छात्राओं को डरा-धमका कर जबरन उठा लिया गया था। यह घटना पहले पिछले शुक्रवार को और उसके अगले दिन दोबारा घटित हुई।

शिकायत के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। छात्राओं को दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनके बयान दर्ज किए। उसके बाद दोनों को चिकित्सा मुहैया कराई गई और फिर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

पुलिस इन 11 लोगों से इस बारे में पूछताछ कर रही है कि कहीं इस घटना में अन्य लोग भी संलिप्त तो नहीं रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493