पैरिस, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की एथिक्स कमिटी के प्रवक्ता आंद्रेस बानटेल ने कहा है कि यूरोपियन फुटबाल संघ ‘यूईएफए’ के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी और फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर पर लगा अस्थायी प्रतिबंध कई वर्षो के लिए बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि विश्व फुटबाल के दोनों शीर्ष अधिकारियों पर अभी 90 दिन का अस्थायी प्रतिबंध लगाया हुआ है।
फीफा इस बीच प्लाटिनी को 13 लाख पाउंड के
अवैध लेनदेन की जांच कर रहा है।
बानटेल ने फ्रांसीसी वेबसाइट ‘लइक्विपे’ से शुक्रवार को बातचीत में कहा, “प्लाटिनी को तो निश्चित तौर पर कई वर्षो के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा।”
इसी वर्ष लगातार पांचवीं बार फीफा अध्यक्ष चुने गए ब्लाटर भ्रष्टाचार के व्यापक आरोपों के चलते इस्तीफा दे चुके हैं और अगले वर्ष 26 फरवरी को अगले अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है।
बानटेल ने ब्लाटर के बारे में कहा, “ब्लाटर के मामले में कुछ वर्षो के निलंबन और अजीवन प्रतिबंध में कोई अंतर नहीं होगा।”
वहीं बालटेन की इस टिप्पणी पर प्लाटिनी के वकील ने पलटवार करते हुए फीफा की एथिक्स कमिटी की प्लाटिनी के संबंध में की जा रही कार्यवाही को दिखावा करार दिया है और कहा है कि ‘बालटेन की टिप्पणी साबित होने से पहले आरोपी को दोषी बताए जाने से संबंधित कानून का उल्लंघन करने वाला है’।’
बानटेल ने हालांकि अपने साक्षात्कार में इस बात पर जोर देकर कहा है कि इस मामले में भ्रष्टाचार का साफ पता चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath