कांग्रेस ने सोनिया पर पवार की टिप्पणी की निंदा की

लखनऊ, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार की आत्मकथा में सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणियों की शनिवार को निंदा की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के संपर्क विभाग के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि सोनिया पर पवार की टिप्पणी मात्र कपोल कल्पना है।

त्रिपाठी ने पार्टी की राज्य अनुशासन समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी के साथ एक संयुक्त बयान में कहा, “पवार जो यह कहते हैं कि सोनिया गांधी सत्ता हथियाने और पार्टी पर नियंत्रण की कोशिश कर रही थीं, उस समय वह राजनीति में ही नहीं थीं।”

त्रिपाठी ने किताब के कुछ हिस्सों को पक्षपातपूर्ण, मनगढंत और अनुचित बताया।

त्रिपाठी ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव की प्रतिभा और अनुभव का सम्मान किया और उनकी तुलना में शरद पवार कहीं नहीं ठहरते।

कांग्रेस नेता ने कहा कि किताब पूर्व रक्षा मंत्री (शरद पवार) की सर्वोच्च पद पर कब्जा न कर पाने की हताशा जाहिर करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493