मास्को, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के वोरोनिश क्षेत्र में मानसिक रोगियों के एक चिकित्सालय में रविवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी तास ने आपाताल मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया, “घटनास्थल से 19 शव बरामद किए गए हैं, जबकि अस्पातल में दो लोगों की मौत हो गई।”
अधिकारी ने कहा, “बचावकर्मी दो लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है।”
जिस इमारत में आग लगी हैं, वहां से 55 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। कुल 21 मरीज अस्पताल में भर्ती थे।
रूस की जांच समिति ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath