दुबई, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। डेनमार्क के क्रिस एडकॉक और गेब्रिले एडकॉक की जोड़ी ने रविवार को जहां जारी बैडमिंटन वर्ल्ड सुपरसीरीज फाइनल्स का मिश्रित युगल खिताब जीत लिया।
क्रिस और गेब्रिले ने फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के को सुंग ह्वेन और किम हा ना को 21-14, 21-17 से हराया। यह मैच 37 मिनट चला।
इन जोड़ियों के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले तीनों मौकों पर दक्षिण कोरियाई जोडीदार विजयी रहे थे। इस साल इन दोनो जोड़ीदारों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी।
dharmpath.com dharmpath