हैदराबाद, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में रविवार को ऑटोरिक्शॉ और कार के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
करीमनगर के रामगुंडेम मंडल में पोट्याला के नजदीक यह दुर्घटना हुई, जिसके कारण ऑटो रिक्शॉ में आग लग गई और कार भी आग की जद में आ गई।
ऑटो में सवार तीन व्यक्तियों और कार में सवार दो व्यक्तियों की जलकर मौत हो गई। छह अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटोरिक्शॉ में पेट्रोल भरा कैन रखा हुआ था।
dharmpath.com dharmpath