उप्र : गोसाईंगंज में चल रहा अवैध शराब का ‘लघु उद्योग’

स्थानीय लोग कहते हैं कि गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में निर्मित अवैध शराब की आपूर्ति जनपद के अन्य थानों पर भी की जा रही है। कारोबारियों ने इसे लघु उद्योग का रूप देने के लिए पुलिस को मददगार बना लिया है। पुलिस अपना हिस्सा लेकर काले कारोबार को बढ़ाने में पूरी मदद कर रही है।

स्थानीय निवासी रामदीन चौधरी कहते हैं, “काले धंध में लगे लोगों ने थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज, टांटियानगर, बसौढ़ी, अंगनाकोल में अवैध शराब तैयार कर एक लीटर, आधा लीटर, एक पाव का पाउच तैयार करके जिले के अन्य क्षेत्रों में पहुंचाकर मोटी रकम कमाने का जरिया बना लिया है। यह शराब पीने से लोगों के गले और आंत में संक्रमण हो रहा है। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। सरकार और प्रशासन को शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार है।”

अवैध शराब के फल-फूल रहे धंधे के संबंध में जब थानाध्यक्ष आर.पी. शाही से बात की गई तो उन्होंने कहा, “देखिए, हमारे पास बहुत काम है। इस समय चुनाव की व्यस्तता इस कदर है कि दूसरी तरफ ध्यान ही नहीं जाता। शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए तो अलग विभाग बना है.. जिसका काम है, वो जाने।”

एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ने तो अपना पल्ला झाड़ लिया, अब देखना है कि आबकारी विभाग को अवैध शराब के काले कारोबार की बू लगती है या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493