बिग बॉस से बेघर हुए कवलजीत सिंह

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर कवलजीत सिंह रविवार रात को ‘बिग बॉस नौ’ से बाहर हो गए। उन्होंने पिछले महीने ही वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में प्रवेश किया था।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कवलजीत के खराब स्वास्थ्य की वजह से उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

कवलजीत ने बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद आईएएनएस को फोन पर बताया, “मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। मैं मधुमेह का मरीज हूं..मैंने भी घर के अंदर अपनी तरह से खेल खेला। मैंने अपने सभी काम अच्छे काम से किए।”

उन्होंने बिग बॉस के अंदर मिल रहे खाने को अपने खराब स्वास्थ्य का कारण बताया।

कवलजीत ने कहा, “अगर घर में कोई भी नियमों का पालन नहीं करता है तो पूरे घरवालों को उसकी सजा मिलती है। सजा के तौर पर हमें आलू और चावल खाने को दिए जाते हैं, जो मधुमेह रोगी के लिए जहर के समान हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493