रजनीकांत चेन्नई के लिए प्रशंसकों के प्रयासों से गौरवान्वित

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार रजनीकांत का कहना है कि बाढ़ प्रभावित चेन्नई की मदद के लिए उनके प्रशंसकों ने जो एकजुट कोशिश की, उससे उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।

रजनीकात ने ट्वीट कर कहा, “चेन्नई के लिए मदद के वक्त खड़े मेरे सभी प्यारे प्रशंसकों को तहेदिल से शुक्रिया। इससे अधिक खुशी और गर्व किसी बात से नहीं हुई।”

रजनीकांत 12 दिसम्बर को 64 साल के हो गए। इससे पहले उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से उनका जन्मदिन नहीं मनाने को कहा था। हालांकि प्रशंसकों को उन्होंन जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने से नहीं रोका।

अभिनेता ने प्रशंसकों के इस प्यार से अभिभूत होकर ट्वीट किया, “मेरे सह-कलाकारों, दोस्तों, शुभचितकों और मेरे प्यारे प्रशंसकों को सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

तमिलनाडु और कई अन्य इलाकों में पिछले कुछ सप्ताहों से भारी बारिश हो रही थी। हालांकि, बारिश रुक गई है, लेकिन इसके कारण कई स्थानों पर पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालांकि जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493