दिल्ली में सुबह मौसम साफ

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिनभर आसमान साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493