पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापामन 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी तथा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम रहेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, भागलुपर का 13.4 डिग्री और पूर्णिया का 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री, पूर्णिया का 24.5 डिग्री और भागलपुर का 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath