उप्र में कोहरा, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज ठंडी हवाएं चलने और तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धुंध का असर रहेगा और ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, कानपुर का 11.3 डिग्री, गोरखपुर का 13 डिग्री, इलाहाबाद का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493