मप्र में सर्द हवाओं का असर बरकरार

भोपाल, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी सोमवार सुबह सर्द हवाओं का असर बना रहा, जो कंपा देने वाली रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठंड के बढ़ने के साथ कोहरा छाने का अनुमान जताया है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह हल्के कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। हालांकि आसमान साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत रही, पर सर्द हवाओं के चलने से ठंड का जोर बना रहा।

राज्य की राजधानी भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, इंदौर का नौ डिग्री, ग्वालियर का 4.9 डिग्री और जबलपुर का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493