थोक महंगाई दर नकारात्मक 1.99 प्रतिशत

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की नवंबर महीने के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर नकारात्मक 1.99 प्रतिशत रही, जो अक्टूबर में नकारात्मक 3.81 प्रतिशत थी। यह जानकारी सोमवार को जारी सरकारी आंकड़े से मिली।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में मछली, मांस, अंडे, दाल, मसाले, फलों एवं सब्जियों की कीमते बढ़ने से खाद्य पदार्थो के उप सूचकांक में माह-दर-माह आधार पर 2.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

थोक महंगाई दर यद्यपि अभी भी नकारात्मक बनी हुई है। लेकिन यह बढ़कर नकारात्मक 1.99 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो अक्टूबर में नकारात्मक 3.81 प्रतिशत थी। इससे पहले सितंबर में यह नकारात्मक 4.59 प्रतिशत और अगस्त में नकारात्मक 5.06 प्रतिशत थी।

खाद्य पदार्थो की महंगाई दर साल-दर-साल आधार पर बढ़कर 3.12 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले नकारात्मक 1.2 फीसदी थी।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सूचकांक में भी वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि यह अब भी नकारात्मक दायरे में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493