फरवरी 2016 में रिलीज होगी ‘द लास्ट ऑन द मून’

लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपोलो 17 के कमांडर यूगीन सर्नन पर बना वृत्तचित्र ‘द लास्ट ऑन मून’ अगले वर्ष 26 फरवरी को रिलीज की जाएगी।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज की घोषणा मार्क स्टीवर्ट प्रोडक्शन्स और ग्रेविटास वेंचर्स द्वारा की गई।

वृत्तचित्र को इंटरनेट पर रिलीज करने की जिम्मेदारी ग्रेविटास वेंचर्स को दी गई है।

फिल्म में पूर्व कई अंतरिक्ष यात्रियों जैसे अपोलो 12 के दल के सदस्यों एलन बीन और डिक गॉर्डन और अपोलो 13 के कमांडर जिम लॉवेल तथा नासा के उड़ान निदेशक जीन क्रंज आदि के खास साक्षात्कार भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493