फिलिपींस में तूफान मेलर ने दस्तक दी

मनीला, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्वी और मध्य फिलिपींस में तूफान ‘मेलर’ ने सोमवार को दस्तक दी, जिसके बाद यहां से 1,61,00 परिवारों और लगभग 7,25,000 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मेलर को स्थानीय लोग ‘नोना’ के नाम से भी जानते हैं।

देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को कहा कि इस तूफान ने उत्तरी समर के बताग द्वीप पर सोमवार को स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे दस्तक दी।

मौसम विभाग का कहना है कि यह तूफान सोरसोगान प्रांत में दस्तक दे सकता है।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंध समिति (एनडीआरआरएमसी) के मुताबिक, अलबे, सोरसोगोन और उत्तरी समर प्रांतों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

देश के आठ प्रांतों में स्कूल एवं विश्वविद्यालयों की कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। मौसम में गड़बड़ी की वजह से 40 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

खराब समुद्री स्थितियों की वजह से लगभग 8,000 यात्री, 62 नौकाएं और 552 कार्गो जहाज फंसे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493