अच्छा वेतन चाहिए तो पीएचडी करें

न्यूयॉर्क, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पीएचडी (डॉक्टरेट की उपाधि) करने के लिए आपको थोड़ी मेहनत और समय भले ही ज्यादा खर्च करना पड़े, लेकिन यह डिग्री आपके भविष्य के लिए बेहद काम की चीज साबित हो सकती है। एक नए शोध के मुताबिक, इस डिग्री की मदद से आपको औसत से अधिक वेतन मिल सकता है।

शोध के मुताबिक, अमेरिका में पीएचडी डिग्रियां हासिल करने वालों को ज्यादा वेतन मिलता है और वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में काम करने और स्थानीय आर्थिक विकास में अपना योगदान करने के योग्य हो जाते हैं।

इन पीएचडी डिग्रीधारकों में से लगभग 40 प्रतिशत उद्यमों का हिस्सा बनते हैं, जहां उन्हें अधिकतर प्रौद्योगिकी और पेशेवर सेवा उद्योगों के क्षेत्र में बड़े और उच्च वेतन वाले प्रतिष्ठानों में काम पर रखा जाता है।

अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट युनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता पॉल स्टीफन ने कहा, “पीएचडी की शिक्षा नीति निर्माताओं को विज्ञान के क्षेत्र में निवेश के प्रभाव का व्यापक आकलन करने के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का पहला महत्वपूर्ण कदम है।”

अमेरिकी सेंसस ब्यूरो डाटा की मदद से शोधकर्ताओं ने आठ मुख्य शोध विश्वविद्यालयों के लगभग 3,200 पीएचडी स्नातकों के रोजगार और वेतन का आकलन किया।

अध्ययन में पाया गया कि डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करने वालों में से 20 प्रतिशत से अधिक वहीं रहे जहां से उन्होंने प्रशिक्षण हासिल किया था और लगभग 13 प्रतिशत अपने विश्वविद्यालयों के 50 मील के दायरे के भीतर रहे।

बेहद कम पीएचडी स्नातक सरकारी सेवा में गए और ज्यादातर शिक्षा के क्षेत्र से ही जुड़े रहे।

शोधकर्ताओं को यह भी ज्ञात हुआ कि मंझले अमेरिकी प्रतिष्ठान इन पीएडी स्नातकों को प्रति कर्मचारी किसी शोध फर्म से अधिक वेतन पर रखते हैं, जहां उन्हें 90,000 डॉॅलर से भी अधिक वेतन दिया जाता है।

यह अध्ययन साइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493