कश्मीर में गोलियों से छलनी युवक का शव बरामद

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को गोलियों से छलनी एक युवक का शव बरामद हुआ है।

पुलिस के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया कि शोपियां जिले के तिर्कीवांगम गांव में सोमवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की पहचान रसिक अहमद खान के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक का हाथ पीछे की तरफ बंधा हुआ था।

स्थानीय लोगों ने शव को देखा और उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

युवक शोपियां जिले के वाशोलन गांव का रहने वाला था और वह फोटोस्टेट की दुकान चलाता था।

पुलिस ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493