तनाव में हैं? बेहतर महसूस करने के लिए किसी की मदद करें

न्यूयॉर्क, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने दोस्तों, परिचितों और यहां तक कि अनजान लोगों की भी मदद करना रोजमर्रा के तनाव के कारण हमारी भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम कर सकता है।

न्यूयॉर्क, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने दोस्तों, परिचितों और यहां तक कि अनजान लोगों की भी मदद करना रोजमर्रा के तनाव के कारण हमारी भावनाओं और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम कर सकता है।

जर्नल क्लिनीकल साइकोलोजिकल साइंस में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है।

अमेरिका के येल यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ता एमिली एंसेल के मुताबिक, “हमारा शोध दर्शाता है कि जब हम दूसरों की मदद करते हैं तो हम उसके जरिए खुद अपनी भी मदद कर सकते हैं।”

एंसेल ने कहा, “तनाव के कारण हमारे मूड और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है, लेकिन हमारे शोध से साबित होता है कि हम अगर दूसरों की भलाई के लिए छोटे-छोटे काम भी करते हैं तो तनाव का हम पर उतना बुरा असर नहीं पड़ता।”

14 दिनों के इस अध्ययन में 18-44 वर्ष की उम्र के 77 वयस्कों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को अध्ययन के दौरान कामकाज, घर, वित्त, स्वास्थ्य जैसे मामलों के कारण दिनभर में हुए तनाव की जानकारी देने को कहा गया।

परिणाम में पाया गया कि दूसरों की मदद करना प्रतिभागियों के दैनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493