त्रिशूर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा पर केरल पहुंचे नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राज्य के लोगों को एक तीसरी शक्ति की जरूरत महसूस हो रही है, भाजपा के नेतृत्व में गठबंधन की जरूरत महसूस हो रही है, जो कि भ्रष्टाचार से मुक्त हो।
त्रिशूर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा पर केरल पहुंचे नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राज्य के लोगों को एक तीसरी शक्ति की जरूरत महसूस हो रही है, भाजपा के नेतृत्व में गठबंधन की जरूरत महसूस हो रही है, जो कि भ्रष्टाचार से मुक्त हो।
राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मोदी ने कहा, “लंबे समय से हम यहां राज्य में प्रतिद्वंदी गठबंधन को देख रहे हैं। अब केरल को अहसास हो रहा है कि राज्य में तीसरी शक्ति की जरूरत है। यह हम होंगे जो कि भ्रष्टाचार मुक्त होंगे।”
तीसरी शक्ति के उदय की भगवान शिव की तीसरी आंख से तुलना करते हुए मोदी ने कहा, “अब हम उठना शुरू हो गए हैं। मेरा अनुरोध है कि हमें तीसरी ताकत के रूप में आशीर्वाद दें। यह ताकत राज्य में जान फूंकेगी। हम में युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने की क्षमता है।”
मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा के प्रति राजनैतिक छुआछूत का बर्ताव किया जाता है।
उन्होंने कहा, “मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने शीश झुकाता हूं। केरल में हमारे 200 कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। ऐसा केवल इसी राज्य में हो रहा है। और, इसके बावजूद मैं कहूंगा कि हमारे कार्यकर्ता देश के अन्य हिस्सों के लिए मिसाल हैं।”
मोदी ने कहा कि शुरुआत हो चुकी है। हमने निकाय चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यह हमारे पुनरुत्थान की शुरुआत है।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार रबर की खेती करने वाले किसानों के हित में कई कदम उठा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रबर की कीमत में कमी की वजह से हमारी सरकार ने रबर के आयात पर शुल्क लगाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मछुआरों की समस्याओं का अध्ययन करने के लिए बनी समिति जल्द ही कुछ बहुत अच्छे नतीजों के साथ सामने आएगी।
मोदी ने अपने भाषण का अंत ‘हैप्पी क्रिसमस एंड ए हैप्पी न्यू इयर’ के साथ किया।
dharmpath.com dharmpath