अर्जेटीना में बस दुर्घटनाग्रस्त, 43 पुलिसकर्मियों की मौत

बस अर्जेटीना के सैन्य पुलिस बल की थी और सेंटियागो डेल एस्टेरो नगर और सान साल्वाडोर डे जूजुए के बीच सफर कर रही थी।

साल्टा प्रांत की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, बस में 51 लोग सवार थे और उनमें से आठ लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

रोसारियो डे ला फ्रोंटेरा के मेयर गुस्तावो सोलिस ने संवाददाताओं को बताया कि जहां हादसा हुआ, वहां सड़क बहुत खस्ताहाल है।

मेयर के हवाले से कहा गया, “सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। हमारा प्रयास रहता है कि हम रात में इस इलाके से यात्रा न करें।”

अर्जेटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री ने पीड़ित परिवारों तक अपनी शोक संवेदनाएं पहुंचाई हैं और कहा है कि दुख की इस घड़ी में सभी देशवासी उनके साथ हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493