बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने 4 पुलिसकर्मियों को रौंदा, 3 की मौत

सासाराम, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक अनियंत्रित ट्रक ने चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में एक सब इंसपेक्टर (एसआई) भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर एक अनियंत्रित ट्रक ने वाहन तलाशी अभियान में लगे चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। इसमें एसआई अरुण कुमार राम, चौकीदार अशोक त्रिपाठी और पुलिसकर्मी उपेन्द्र ठाकुर की मौके पर मौत हो गई।

शिवसागर थाने के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि इस हादसे में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया और उसका चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493