श्रीनगर, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य में मंगलवार को कश्मीर घाटी व लद्दाख क्षेत्र में पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया। रात के तापमान में गिरावट जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 7.5 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लेह में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख क्षेत्र के करगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में मंगलवार को लेह सबसे सर्द रहा।
जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, कटरा कस्बे में 6.7 डिग्री और बटोत में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया और भद्रवाह में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर के गांदेरबल जिले के रहने वाले गुलाम मुहम्मद राथर (50) ने कहा, “चिल्लई कलां(ठंड की अवधि) से पहले कड़कड़ाती ठंड पड़ने की वजह से मुझे इस सर्दी में असामान्य रूप से ठंड पड़ने के आसार हैं।”
dharmpath.com dharmpath