लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के डाउनी में जेशन टेरल टेलर उर्फ द गेम क्लब डीबी लाउंज में अपने शो के दौरान मंच से नीचे गिर पड़े।
यह पूरा वाकया टीएमजेड ने एक वीडियो में कैद कर लिया।
इस वीडियो में गेम मंच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और ‘बिग रिंग्स’ गाने से पहले उन्हें ठोकर लगी, जिसके बाद वह अपना नियंत्रण खोकर गिर पड़े।
उल्लेखनीय है कि रैपर भीड़ पर गिरने से पहले चिल्लाए, जिसके बाद लोगों ने उनकी आवाज सुनी।
वहीं उन्होंने संभालने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। फिलहाल गेम घायल होने से बच गए हैं।
रैपर गिरने के बाद तुरंत टीम की मदद से मंच पर वापस कूदे और मुस्कुराने लगे।
dharmpath.com dharmpath