शाह आलम (मलेशिया), 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में चौथे स्थान पर मौजूद एस. एस. पी. चौरसिया दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह की कप्तानी में यूरेशिया कप के लिए एशियन टीम में चुने गए।
यूरेशिया कप का दूसरा संस्करण अगले वर्ष 15 से 17 जनवरी के बीच होगा।
लाहिड़ी और चौरसिया के अलावा एशियन टीम में शामिल किए थाईलैंड के दिग्गज थोंगचाई जैदी और मलेशिया के डैनी चिया एशियन टूर के शीर्ष चार खिलाड़ियों के तौर पर शामिल होंगे।
वहीं थाईलैंड के किराडेक एफिबार्नराट, जापान के शिंगो कात्यामा और कोरिया के के. टी. किम और ब्योंगहुन आन को आधिकारिक विश्व रैंकिंग के आधार पर एशियाई टीम में शामिल किया गया है।
कप्तान जीव मिल्खा सिंह ने इसके अलावा अपनी टीम में मलेशिया के निकोलस फंग, चीन के वू आशून, थाईलैंड के अनुभवी प्रयाद मार्कसेंग और दक्षिण कोरिया के ज्यूंगहुन वांग को भी शामिल किया है।
यह एशियाई टीम डारेन क्लार्क की कप्तानी वाली यूरोपीय टीम से ग्लैनमैरी गोल्फ एंड कंट्री क्लब में भिड़ेगी।
जीव ने ग्लेनमैरी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं अपनी टीम की घोषणा करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं। मेरी टीम में शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें कुछ ख्यातिलब्ध दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उदीयमान प्रतिभाएं भी शामिल हैं।”
जीव ने कहा, “मेरी टीम के छह खिलाड़ी, थोंगचाई, किराडेक, आन, अनिर्बान, किम और शिंगो, आधिकारिक विश्व रैंकिंग में शीर्ष-60 में जगह रखते हैं, जो एशियाई खिलाड़ियों के दबदबे को दर्शाता है।”
यूरेशिया कप में कुल 24 मैच होंगे, जिसमें पहले दिन फोरबॉल प्रारूप के छह मैच होंगे और तीसरे दिन फोरसम प्रारूप के छह और 12 एकल मैच खेले जाएंगे।
विजेता टीम को 36 लाख डॉलर की इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उप-विजेता टीम को 12 लाख डॉलर प्रदान किए जाएंगे।
यूरोपीयन टीम में डैनी विलेट, रॉस फिशर, विक्टर डूब्यूसन, क्रिस वुड, एंडी सुलिवान, मैथ्यू फिट्जपैट्रिक, शेन लॉरी, बन्र्ड वीजबर्गर, सोरेन जेल्डसेन, क्रिस्टोफर ब्रोबर्ग, इयान पोल्टर और ली वेस्टवुड शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath