सऊदी ने आईएस के खिलाफ सैन्य गठबंधन की घोषणा की

रियाद, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब सरकार ने मंगलवार को 34 इस्लामिक देशों के सैन्य गठबंधन की घोषणा की है, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा।

इस गठबंधन का नेतृत्व सऊदी अरब करेगा।

आतंकवाद से मुकाबला करने वाले इस नए गठबंधन में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जॉर्डन, पाकिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, तुर्की, चाड, टोगो, ट्यूनीशिया, जिबूती, सेनेगल, सूडान, सिएरा लियोन, सोमालिया, गैबॉन, गिनी, फिलिस्तीन, कोमोरोस, कतर, कोट डी आइवर, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मालदीव, माली, मलेशिया, मिस्र, मोरक्को, मॉरितानिया, नाइजर, नाइजीरिया, यमन जैसे देश शामिल हैं।

संयुक्त कार्रवाई केंद्र राजधानी रियाद में स्थापित होगा। यह केंद्र आतंकवाद के खिलाफ समन्वय स्थापित करने और सैन्य कार्रवाई में मदद करेगा और इन प्रयासों के मदद में आवश्यक कार्यक्रम और तंत्र विकसित करेगा।

अधिकारी ने कहा, “अनुकूल शांतिप्रिय देशों के साथ समन्वय और अंतर्राष्ट्रीय निकायों के लिए उचित व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के समर्थन और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से बचाया जा सके।”

इंडोनेशिया सहित 10 से अधिक अन्य इस्लामी देशों ने इस गठबंधन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है, और वे इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएंगे।

अधिकारिक बयान में कहा गया है कि गठबंधन ने इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के सिद्धांतों और उद्देश्यों की पुष्टि कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493