तोशिबा 7000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी

टोक्यो, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापानी कंपनी तोशिबा ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या सात हजार घटाएगी। इसके साथ ही कंपनी अपनी दो सहयोगी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी भी बेच सकती है।

कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि सर्वाधिक प्रभाव जीवनशैली खंड में होगा, जिसमें जापान और अन्य देशों में 24 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं और जिसने कंपनी के घाटे में सर्वाधिक योगदान किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस खंड में गत वर्ष बिक्री में 10 फीसदी गिरावट रही और इसे करीब 90.5 करोड़ डॉलर का संचालन घाटा हुआ।

तोशिबा अपनी दो सहयोगियों में अपनी हिस्सेदारी भी बेच सकती है। इनमें से एक कंपनी तोशिबा टेक है, जो रिटेल व्यापार समाधान के लिए समर्पित है और दूसरी कंपनी तोशिबा मेडिबल सिस्टम्स है, जो डायग्नोस्टिक इमेजिंग प्रणाली का कारोबार करती है।

इन कदमों से मिली राशि का उपयोग कंपनी एप्लीकेशन और टेलीविजन व्यापार को पुनर्व्यवस्थित करने में करेगी।

इस साल के शुरू में कंपनी में हुए एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। कंपनी ने स्वीकार किया है कि 2007 से 2014 के बीच उसने बिक्री से हुए लाभ और संचालन लाभ बढ़ा चढ़ाकर पेश किया।

इसे हाल में जापान का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493